नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया योगदान

Updated at : 04 Mar 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया योगदान

खिजरसराय नगर पंचायत के नये कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पांडेय ने अपना योगदान दिया. तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी राजेश झा ने उन्हें अपना पदभार सौंपा.

विज्ञापन

खिजरसराय.

खिजरसराय नगर पंचायत के नये कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पांडेय ने अपना योगदान दिया. तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी राजेश झा ने उन्हें अपना पदभार सौंपा. टिकारी के कार्यपालक पदाधिकारी के प्रभार के सहारे नगर पंचायत खिजरसराय चलाया जा रहा था. अंशुल पांडेय वर्तमान में नगर पालिका प्रशासन निदेशालय में उपनिदेशक सा परियोजना पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे. सरकार द्वारा हालिया हुए स्थानांतरण में इनकी तैनाती यहां की गयी थी. जिससे यहां नियमित रूप से कार्यपालक पदाधिकारी के तैनाती हो गयी है. नियमित कार्यपालक पदाधिकारी पदस्थापन के बाद खिजरसराय नगर पंचायत में विकास के कार्यों को तेजी मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन