झारखंड भाजपा में बड़ा बदलाव, सुनील सोरेन बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
bjp flag

सांकेतिक तस्वीर

Deogarh News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार यानी 28 मार्च को झारखंड के प्रदेश पदाधिकारियों की नयी सूची जारी की है. संताल परगना से केवल सुनील सोरेन और कृष्णा महतो को जगह मिली है. वहीं रांची और गढ़वा का दबदबा बढ़ा है, जिससे संगठन में क्षेत्रीय असंतुलन की बहस तेज हो गई है.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट 

देवघर: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में शनिवार को बड़ा बदलाव किया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड के प्रदेश पदाधिकारियों की नयी सूची जारी की है. इस नयी सूची ने क्षेत्रीय संतुलन को लेकर नयी बहस छेड़ दी है. इस नयी सूची में संताल परगना की हिस्सेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं जहां पूरे प्रमंडल से महज दो चेहरों को ही जगह मिल सकी है. 

किसे मिली है जगह?

भाजपा के द्वारा जारी सूची के अनुसार दुमका से सुनील सोरेन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं साहिबगंज से कृष्णा महतो को प्रदेश मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा संताल परगना के अन्य जिले देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा को इस बार पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है. 

सूची पर उठ रहे हैं सवाल 

संताल परगना झारखंड की राजनीति का अहम केंद्र रहा है, लेकिन संगठन में इसकी घटती भागीदारी कई सवाल खड़े कर रही है. स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा तेज है कि आखिर इतने बड़े भू-भाग को केवल दो नामों तक क्यों सीमित कर दिया गया. 

रांची और गढ़वा जिले का दबदबा

भाजपा के द्वारा जारी नयी सूची में रांची और गढ़वा जिले का दबदबा देखने को मिल रहा है. इन इलाकों से बड़ी संख्या में नेताओं को जगह देकर संगठन में उनका कद और मजबूत किया गया है. रांची से डॉ. प्रदीप वर्मा (उपाध्यक्ष), सुनीता सिन्हा (प्रदेश मंत्री), अमित सिंह (प्रदेश मंत्री), दीपक बंका (प्रदेश कोषाध्यक्ष), हेमंत दास (प्रदेश कार्यालय मंत्री), सूरज गुप्ता (चौरसिया) (प्रदेश सह कार्यालय मंत्री)  बनाया गया है. वहीं गढ़वा जिले से बालमुकुंद सहाय (प्रदेश उपाध्यक्ष) और भानु प्रताप शाही (प्रदेश उपाध्यक्ष) बनाया गया है. कुल मिलाकर, भाजपा की इस नयी सूची ने यह संकेत दे दी है कि संगठन के भीतर क्षेत्रीय संतुलन अभी भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है और संताल परगना खुद को फिर एक बार उपेक्षित महसूस कर रहा है.

Also Read: गुमला में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह पर भारी बवाल, ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक, पुलिस ने बचाई जान

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में हाथियों का ‘आतंक’: दहशत में ग्रामीण और वन विभाग के पास टॉर्च तक नहीं

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola