मुहर्रम का अवकाश कल, बंद रहेगा कोर्ट

Published by : KRISHAN KUMAR PATHAK Updated At : 05 Jul 2025 8:49 PM

विज्ञापन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक ने गया बार एसोसिएशन के सचिव रविंद्र प्रसाद द्वारा प्रेषित किये गये पत्र के आलोक में मुहर्रम की छुट्टी की तिथि में बदलाव करते हुए सात जुलाई कर दी है.

विज्ञापन

गया जी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक ने गया बार एसोसिएशन के सचिव रविंद्र प्रसाद द्वारा प्रेषित किये गये पत्र के आलोक में मुहर्रम की छुट्टी की तिथि में बदलाव करते हुए सात जुलाई कर दी है. बार एसोसिएशन गया के मुस्लिम अधिवक्ताओं ने शनिवार को एक आवेदन गया बार के सचिव रवींद्र प्रसाद को दिया, जिसे सचिव ने अग्रेषित किया. कहा गया कि न्यायालय के कैलेंडर अनुसार मुहर्रम की छुट्टी रविवार को है. लेकिन चांद की दृश्यता के कारण यह त्योहार सोमवार को पड़ रहा है. इसलिए चांद की दृश्यता के अनुसार मुहर्रम की छुट्टी सोमवार को करने की प्रार्थना की है. इसकी वजह से सोमवार को शेरघाटी तथा टिकारी व्यवहार न्यायालय में मुहर्रम की छुट्टी सोमवार को रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN KUMAR PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN KUMAR PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन