गयाजी के डोभी नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का बदला चेहरा, दो नए और एक पुराने सदस्य ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
Gaya News

चुनाव के बाद जीत के प्रमाण-पत्र के साथ सदस्य

Gayaji News: गयाजी के डोभी नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में इस बार वार्ड पार्षदों ने बड़ा बदलाव करते हुए दो नए चेहरों को समिति में जगह दी है.

विज्ञापन

Gayaji News: (डोभी प्रखंड से ओमकार सिन्हा का रिपोर्ट)
गयाजी के डोभी नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में इस बार वार्ड पार्षदों ने बड़ा बदलाव करते हुए दो नए चेहरों को समिति में जगह दी है. वहीं एक पुराने सदस्य पर दोबारा भरोसा जताया गया. चुनाव परिणाम आने के बाद नगर पंचायत की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है.

छह उम्मीदवारों के बीच हुआ मुकाबला

डोभी प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुए चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे. मतदान के बाद मतों की गिनती की गई, जिसमें तीन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि तीन को हार का सामना करना पड़ा. चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. निर्वाचन परिणाम के अनुसार क्रम संख्या एक के लिए हुए चुनाव में देवनगर देवी ने 8 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की. इस सीट पर पूर्व सदस्य विनोद यादव को मात्र 2 मत मिले. वार्ड पार्षदों ने इस बार नए चेहरे को प्राथमिकता देते हुए उन्हें विजयी बनाया.

दौलती देवी ने भी बनाई जगह

क्रम संख्या दो के चुनाव में दौलती देवी ने 5 मत प्राप्त कर जीत हासिल की. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय कुमार को 4 मत मिले. मुकाबला काफी रोचक रहा, लेकिन अंततः दौलती देवी ने जीत अपने नाम कर ली.

संतोष कुमार ने बचाई पुरानी सीट

क्रम संख्या तीन के लिए हुए चुनाव में पूर्व स्टैंडिंग कमेटी सदस्य संतोष कुमार ने 7 मत प्राप्त कर दोबारा जीत हासिल की. उनके प्रतिद्वंद्वी पवन कुमार को 3 मतों से संतोष करना पड़ा. इस तरह संतोष कुमार समिति में अपनी जगह बचाने में सफल रहे.

विजयी उम्मीदवारों को दिलाई गई शपथ

निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर टेक्सी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह डोभी बीडीओ ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसके बाद सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

मतगणना तक बनी रही सरगर्मी

चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा. मतगणना पूरी होने तक नए और पुराने चेहरों की जीत-हार को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा. परिणाम घोषित होने के बाद स्पष्ट हो गया कि इस बार पार्षदों ने सशक्त स्थायी समिति में बदलाव का फैसला किया है.

Also Read: खिजरसराय नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के लिए तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, आपसी सहमति से हुआ चुनाव

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन