ePaper

बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर बाइक छीना, केस दर्ज

Updated at : 09 May 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर बाइक छीना, केस दर्ज

शेरघाटी थाना क्षेत्र के मंझार गांव के निकट बदमाशों ने युवक की बाइक लूट ली. लूट का शिकार युवक शिवम कुमार मंझार गांव का ही रहनेवाला है.

विज्ञापन

शेरघाटी. शेरघाटी थाना क्षेत्र के मंझार गांव के निकट बदमाशों ने युवक की बाइक लूट ली. लूट का शिकार युवक शिवम कुमार मंझार गांव का ही रहनेवाला है. घटना को लेकर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है. पुलिस से की गयी शिकायत में उसने कहा है कि बाजार से अपना जरूरी काम निबटाकर अपनी बाइक से गांव की ओर लौट रहा था. इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने रुकवा कर बाइक छीन ली. पैकेट में पड़ा कुछ पैसा भी छीन लिया और वहां से भाग गये. उसने पुलिस को बताया कि जब बाइक देने से मना कर रहे थे तो बदमाशों ने मारपीट की. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शिवम के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन