OnePlus Nord 6 आज भारत में लॉन्च होगा, जानें कब और कहां देखें लाइव इवेंट

Published by : Ankit Anand Updated At : 07 Apr 2026 1:12 PM

विज्ञापन

OnePlus Nord 6 (Photo: OnePlus)

OnePlus Nord 6 आज लॉन्च हो रहा है. इस फोन को दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले, तगड़ी बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा खास बनाते हैं. इवेंट शाम 7 बजे लाइव होगा, जहां कीमत और बाकी डिटेल्स कंपनी बताएगी.

विज्ञापन

OnePlus अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Nord 6 को लेकर पूरी तरह तैयार है. कंपनी आज (मंगलवार) यानी 7 अप्रैल को इसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. ये कंपनी की Nord सीरीज का नया जनरेशन स्मार्टफोन होगा, जो OnePlus Nord 5 की जगह लेगा. लॉन्च से पहले ही OnePlus ने इस फोन के कई अहम फीचर्स सामने ला चुकी है. कीमत और बाकी के स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल लॉन्चिंग के दौरान बताए जाएंगे.

कब और कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम?

OnePlus Nord 6 का लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे (IST) शुरू होगा. आप इस लॉन्च को आराम से घर बैठे लाइव देख सकते हैं. कंपनी इसे अपने OnePlus India के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगी.

OnePlus Nord 6 के कन्फर्म फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन 

इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाला शानदार AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसकी 3,600 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ धूप में भी साफ नजर आएगा. ऊपर से Crystal Guard Glass प्रोटेक्शन इसे और ज्यादा मजबूत बनाता है.

इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी हाई-लेवल रेटिंग्स मिलेंगी. यानी ये धूल और पानी से अच्छी तरह सेफ रहेगा. इतना ही नहीं, ये फोन करीब 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है और ठंडे-गर्म पानी के तेज जेट्स को भी आसानी से झेल सकता है.

प्रोसेसर 

इस फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा. खास बात ये है कि इसमें OnePlus 15 जैसा डेडिकेटेड G2 Wi-Fi चिप भी मिलेगा. इसका फायदा ये है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी आपको बेहतर नेटवर्क सिग्नल मिलेगा. अगर आप Jio SIM इस्तेमाल करते हैं, तो डेटा स्पीड भी पहले के मुकाबले करीब 3 गुना तक तेज हो सकती है.

कैमरा 

इस फोन में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है. इसके साथ एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी है, जिससे आप बड़े ग्रुप फोटो या शानदार लैंडस्केप आसानी से कैप्चर कर सकते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बात करें, तो फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है.

बैटरी

इस स्मार्टफोन में 9000mAh की बैटरी मिलने वाली है. कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद ये फोन आराम से 2.5 दिन से भी ज्यादा चल सकता है.

यह भई पढ़ें: Infinix Note 60 Pro में मिलेगा Active Matrix Display, जानिए क्या है ये टेक्नोलॉजी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola