सिमडेगा में विश्व हेल्थ दिवस पर आयोजित प्रभात फेरी में शामिल पुलिस पदाधिकारी और चिकित्सक

Updated at : 07 Apr 2026 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
Simdega News

सिमडेगा में विश्व हेल्थ दिवस पर आयोजित प्रभात फेरी में शामिल पुलिस पदाधिकारी व चिकित्सक

Simdega News: सिमडेगा में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शांति भवन मेडिकल सेंटर और पुलिस विभाग की संयुक्त प्रभात फेरी आयोजित की गई. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट 

Simdega News: झारखंड के सिमडेगा में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शांति भवन मेडिकल सेंटर एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई. इस प्रभात फेरी का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.

प्रभात फेरी का शुभारंभ

प्रभात फेरी की शुरुआत पुलिस लाइन सिमडेगा से हुई. इसमें शांति भवन मेडिकल सेंटर के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए. प्रभात फेरी में सैकड़ों लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे शहर में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ.

शहर में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

प्रभात फेरी पुलिस लाइन से निकलकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पहुंची. इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन लिखी पोस्टर लेकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने तथा स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया. फेरी के दौरान पुलिस जवानों एवं डॉक्टरों ने राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को  स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव कर बीमारियों से बचाव कर सकते हैं.

विशेषज्ञों की सलाह और मार्गदर्शन

इस अवसर पर डीएसपी रनवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखने के लिए रोजाना दिनचर्या, संतुलित आहार तथा व्यायाम को अपनाना बेहद आवश्यक है. उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने की अपील की. वहीं डॉ आलोक रॉय ने कहा कि यदि व्यक्ति अपने भोजन को दवा की तरह ले, तो उसे दवा को भोजन की तरह लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि आजकल लोग अनियमित खानपान और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में संतुलित आहार, समय पर भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता का पालन करना अत्यंत जरूरी है. उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल दवाइयों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक अनुशासित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और नियमित व्यायाम भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

समापन और संदेश

प्रभात फेरी के समापन पर उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचा और लोगों ने इसे सराहा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola