गैस किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क किया जाम, SDM ने संभाली स्थिति

Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Apr 2026 12:27 PM

विज्ञापन

सासाराम में एलपीजी कंज्यूमर्स से बात करती हुई एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी (ब्लू सूट)

LPG Crisis: मुंगेर और सासाराम में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सासाराम में तो लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया. पूरी स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम को आना पड़ा. इसके अलावा मुंगेर में भी कुछ इसी तरह की स्थिति देखने के लिए मिली.

विज्ञापन

LPG Crisis: बिहार के मुंगेर और सासाराम में गैस की किल्लत पर लोगों ने जमकर हंगामा किया. सासाराम में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान कंज्यूमर्स ने फजलगंज जीटी रोड को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

एसडीएम ने स्थिति को किया कंट्रोल

सासाराम के रिपोर्टर डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की माने तो, स्थिति की सूचना मिलते ही सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया. उन्होंने खुद मोर्चा संभालते हुए लोगों को शांत कराया और गैस वितरण की व्यवस्था को सुचारू कराया. लोगों का कहना था कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा था, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही थी.

SDM ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

एसडीएम ने मौके पर ही कंज्यूमर्स को लाइन में खड़ा कराया और एजेंसी संचालकों को पारदर्शी तरीके से गैस वितरण करने का निर्देश दिया. सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया. लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. जिन कंज्यूमर्स का DCA नंबर आ चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस दी जा रही है. उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और धैर्य बनाए रखने की अपील की. प्रशासन की तत्परता के बाद हालात सामान्य हुए और पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से गैस वितरण जारी है.

जमालपुर में भी लोगों ने किया प्रदर्शन

दूसरी तरफ मुंगेर के जमालपुर में एलपीजी गैस आपूर्ति में अनियमितता को लेकर मंगलवार को ईस्ट कॉलोनी के अल्बर्ट रोड पर स्थित गैस एजेंसी में कंज्यूमर्स ने जमकर हंगामा किया. करीब एक घंटा तक कंज्यूमर्स ने बवाल काटा. कंज्यूमर्स की शिकायत थी कि प्रशासनिक आदेश के बावजूद अभी भी एजेंसी के ओर से कंज्यूमर्स को गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जा रही है.

कंज्यूमर्स में शामिल दर्जनों महिलाओं ने बताया कि वे लोग लगभग एक सप्ताह से गैस के लिए एजेंसी कार्यालय पहुंचकर निराश वापस लौट रही हैं. जाम की खबर पर ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कंज्यूमर्स को समझा बूझकर शांत कराया और जाम हटाया.

Also Read: बिहार में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, लखीसराय जाने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन