बालेश्वर प्रसाद की जयंती पर चिकित्सा शिविर होगा आयोजित

Updated at : 21 Mar 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
बालेश्वर प्रसाद की जयंती पर चिकित्सा शिविर होगा आयोजित

मानपुर के शैक्षणिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बालेश्वर प्रसाद उर्फ गुरुजी की जयंती के मौके पर सोहैपुर गांव के वाटिका में दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

मानपुर. मानपुर के शैक्षणिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बालेश्वर प्रसाद उर्फ गुरुजी की जयंती के मौके पर सोहैपुर गांव के वाटिका में दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस बात की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता बबलू मेहता ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में बिहार, यूपी, झारखंड के अलावा नयी दिल्ली में काम करनेवाले नामी चिकित्सक भाग ले रहे हैं. अत्याधुनिक तकनीक से आंख, नाक, कान, हृदय, मस्तिष्क, हड्डी के अलावा अन्य बीमारियों का उपचार होगा. जानकारी देते चलें कि बालेश्वर प्रसाद जगजीवन महाविद्यालय के संस्थापक रहे और उनका पिता लीला महतो ने अपने गांव में लीला महतो स्मारक उच्च विद्यालय सोहैपुर का स्थापना कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन