चाकन्द में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 16 लाख के चोरी के बिजली उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

Published by :Vivek Ranjan
Published at :08 May 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
चाकन्द में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 16 लाख के चोरी के बिजली उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

Gaya News: गया जी जिले के चाकन्द थाना क्षेत्र में पुलिस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कंटेनर से करीब 16 लाख रुपये के चोरी के बिजली उपकरण बरामद की

विज्ञापन

Gaya News,(अजीत कुमार): गया जी जिले के चाकन्द थाना क्षेत्र में पुलिस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कंटेनर से करीब 16 लाख रुपये के चोरी के बिजली उपकरण बरामद की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने शुक्रवार की देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई.

जांच के दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में बिजली के उपकरण पाए गए. प्रारंभिक जांच में यह सामान चोरी का बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये की गई है. पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक अंसार और उपचालक अब्बास को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी का कनेक्सन राजस्थान से

दोनों आरोपी राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं. पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके.

Also Read: कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और ठनका गिरने से बुजुर्ग समेत दो की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
Vivek Ranjan

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन