कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और ठनका गिरने से बुजुर्ग समेत दो की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated:
विज्ञापन

Hajipur News:वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में आसमानी बिजली ने भारी तबाही मचाई है.

Hajipur News:वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में आसमानी बिजली ने भारी तबाही मचाई है.

विज्ञापन

Hajipur News,राजीव सिंह : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदली. तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ आई आसमानी बिजली ने भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा में एक मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि पूरे क्षेत्र में जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ है.

वज्रपात ने छीनी दो जिंदगियां

शुक्रवार को हुई भारी बारिश के दौरान अलग-अलग गांवों में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. दाउदनगर मठखनवा के 70 वर्षीय राम प्रवेश चौधरी आंधी के बाद अपने आम के बगीचे का देख रेख के लिए गए थे. तब अचानक बारिश तेज होने पर वह एक मचान की शरण में बैठे थे, तभी उन पर आसमानी बिजली गिर गई. परिजन उन्हें बिदुपुर CHC ले गए, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. वहीं चांदपुरा गांव खेल रहे एक मासूम की जान भी कुदरत ने छीन ली. 9 वर्षीय निशांत कुमार पिता सिनोद पासवान आम के बगीचे में था, तभी ठनका गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया. हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सड़कों पर गिरे पेड़, घंटों बाधित रहा आवागमन

तेज हवाएं की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दर्जनों स्थानों पर विशालकाय पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

प्रशासन की मुस्तैदी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है. बाधित सड़कों से पेड़ों को हटाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. आपदा विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है ताकि प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जा सके.

Also Read: पटना हाई कोर्ट में जजों और वकीलों के बीच बढ़ा विवाद, 11 मई को न्यायिक कार्य का बहिष्कार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन