क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर रिटायर्ड पेशकार से लूटे गहने

झांसे में लेकर लोगों के पास से सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान उड़ा कर भाग जानेवाले गिरोह ने सिविल कोर्ट से रिटायर्ड पेशकार मुरारी सिंह को निशाना बनाया.
गया. शहर में राहगीरों को विभिन्न प्रकार की बातों के झांसे में लेकर उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान उड़ा कर भाग जानेवाले गिरोह ने सिविल कोर्ट से रिटायर्ड पेशकार मुरारी सिंह को निशाना बनाया और उन्हें झांसे में लेकर उनके पास से करीब एक लाख रुपये की सोने की चेन व करीब 45 हजार रुपये के सोने की अंगूठी लेकर भाग निकले. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास स्थित काली मंदिर के समीप हुई. शुक्रवार को रिटायर्ड पेशकार के परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन काली माई मंदिर के पास दर्शन करने जाते हैं. यह प्रक्रिया वह लंबे समय से करते चली आ रही है. इसी दौरान दो लोग वहां पहुंचे और अपना परिचय क्राइम ब्रांच के अधिकारी के रूप में दिया और कहा कि सोने की चेन व अंगूठी क्यों पहने हैं. कोई छीन लेगा. इसके खोल कर अपने पास रख लीजिए. लेकिन, इसी दौरान दोनों युवक उनके हाथ से सोने की चेन व अंगूठी लेकर भाग निकले. इधर, पीड़ित रिटायर्ड पेशकार के बयान पर कोतवाली थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




