Gaya News : मेगा एमएसएमई ऋण कैंप में दिये गये 10 करोड़ रुपये के लोन

Gaya News : शहर के रेडक्रॉस के सभागार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मेगा एमएसएमई ऋण कैंप का आयोजन किया गया.
गया. शहर के रेडक्रॉस के सभागार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मेगा एमएसएमई ऋण कैंप का आयोजन किया गया. इस दौरान 10 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया. इस समारोह का उद्घाटन अंचल प्रमुख रांची बैजनाथ सिंह ने दीप जला कर किया. समारोह को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह ने कहा कि यूनियन बैंक लगातार अपने ग्राहकों को एमएसएमइ ऋण के लिए आउटरिच कैंप का आयोजन कर उन्हें वित्तीय मदद प्रदान कर रहा है. इस कैंप के अवसर पर भी सभी जरूरतमंद लोगों को एमएसएमइ सहित विभिन्न प्रकार के रन से संबंधित स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि गया में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नया क्षेत्रीय कार्यालय एक अप्रैल से आरंभ हो रहा है. इससे ग्राहकों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में सुविधा मिलेगी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण भी त्वरित गति से हो पायेगी. उन्होंने गया एवं इसके आसपास में 13 नयी शाखाएं खोले जाने की भी घोषणा की. उक्त समारोह के अवसर पर ही उन्होंने अपने कर-कमलों से उपस्थित उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी सुपुर्द किया. वहीं, क्षेत्र प्रमुख, पटना रंजीत सिंह ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न बैंक की योजनाओं का भी उल्लेख किया. उन्होंने यह भी कहा कि आज मेगा एमएसएमई कैंप के अवसर पर 10 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




