Gaya News : पंचानपुर बाजार में चार दुकानों व एक घर से लाखों रुपये की चोरी

Gaya News : पंचानपुर थाना क्षेत्र के पंचानपुर बाजार में मुख्य मार्ग पर स्थित चार दुकान सहित एक घर को चोरों ने निशाना साधते हुए लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली.
टिकारी. पंचानपुर थाना क्षेत्र के पंचानपुर बाजार में मुख्य मार्ग पर स्थित चार दुकान सहित एक घर को चोरों ने निशाना साधते हुए लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना शुक्रवार की रात की है. टिकारी प्रखंड के उप प्रमुख गया दत्त शर्मा की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकान के काउंटर में रखे लगभग 15 हजार रुपये नगद ले भागे. उपप्रमुख श्री शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब दुकान आये. उन्होंने यह भी बताया कि चोरों ने दुकान के बाहर लगे ताले को तोड़ दिया साथ शटर के अंदर लॉक को भी तोड़ दिया था. पुलिस द्वारा घटना की जांच की गई हालांकि कोई सफलता हाथ नहीं लगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंचानपुर बेला मार्ग पर स्थित रविकांत कुमार रवि के घर में चोरों ने जेवर गहना समेत सात लाख रुपये की चोरी कर ली. रविकांत घटना की जांच पड़ताल कर ही रहे थे कि उन्हें पता चला कि उनके घर के निचले तल्ले में किराये पर लगी सीमेंट की दुकान की भी शटर चोर तोड़ चुके है. जानकारी मिलने पर पहुंचे किरायेदार ने जांच पड़ताल की तो पाया कि चोरों ने चार लाख नगदी की चोरी की. साथ ही घर में लगे दुकान व घर के डीवीआर भी ले उड़े. वहीं पंचानपुर गोह मुख्य पथ स्थित श्याम सिमेट्री व प्रखंड उपप्रमुख गयादत्त शर्मा की दुकान गणेश इंटरप्राइजेज से 15 हजार रुपये की व रघुनाथ सिंह की सीमेंट दुकान में चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गयी है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
पंचानपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है. समय रहते घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




