गया जी : इमामगंज में बिजली का तार टूटकर गिरा, नर्सरी में काम कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

गया जी के इमामगंज में वन विभाग की नर्सरी में काम करने वाले एक मजदूर की बिजली का तार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. प्रशासन द्वारा मुआवजे का आश्वासन दिया गया है.

विज्ञापन

Gaya Electric Shock Death : गया जी के इमामगंज थाना क्षेत्र के बरडीह गांव स्थित वन विभाग की नर्सरी में पौधों के पटवन के दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. जिसकी पहचान नेहुटा गांव निवासी 40 वर्षीय कमलेश सिंह के रूप में की गई है.

घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

बिजली का तार टूटने से लगा तेज करंट

ग्रामीणों के अनुसार कमलेश सिंह पिछले कई वर्षों से वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत थे. सोमवार को वह अन्य दिनों की तरह पौधों में पानी दे रहे थे. इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े.

रेंजर ने की पुष्टि और मुआवजे का आश्वासन

रेंजर गौतम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नर्सरी में कार्य के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कमलेश सिंह गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि मुआवजा दिलाने के लिए स्थानीय बीडीओ और बिजली विभाग से समन्वय किया जा रहा है. सरकार के प्रावधान के अनुसार पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

थानाध्यक्ष का बयान और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इधर, थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन