ePaper

प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated at : 18 Apr 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

प्रखंड के बिच्छी गांव में देवी मंदिर व शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया.

विज्ञापन

इमामगंज. प्रखंड के बिच्छी गांव में देवी मंदिर व शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया. कलशयात्रा नवनिर्मित मंदिर से निकली जो मदसारी, मुरकट्टा गांव का भ्रमण करते हुए मोरहर, सोरहर नदी के दोमुहान पहुंची. यज्ञाचार्य सुधीर पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में जल भरा. उसके बाद पथरा, गेवालगंज, इमामगंज बाजार का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालु कलश स्थापना किया गया. इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, अजय कुमार, रत्न प्रजापति, अरविंद मिस्त्री, वासुदेव शर्मा सहित दर्जनों मंदिर समिति और यज्ञ समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन