ePaper

बिजली विभाग के जेइ ने चार लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 16 Apr 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली विभाग के जेइ ने चार लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

बिजली चोरी रोकथाम को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया. इमामगंज बाजार स्थित पसेवा में बिजली चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, इमामगंज बिजली चोरी रोकथाम को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया. इमामगंज बाजार स्थित पसेवा में बिजली चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जेइ सचिन कुमार ने बताया कि छापेमारी दल जब पसेवा गांव पहुंचा तो उपभोक्ता दुर्गा प्रसाद गुप्ता के द्वारा घरेलू कनेक्शन में अवैध रूप से घरेलू मीटर से व्यापार करते हुए बिजली का उपयोग किया जा रहा था. इसको लेकर विभाग को 17274 रुपये की क्षति हुई है. इनके अलावा रविकांत सिंह के घरेलू परिसर में पहुंचा तो अवैध रूप से विद्युत मीटर से बाइपास करते हुए बिजली का उपयोग किया जा रहा था. विभाग को 19380 रुपये के नुकसान हुआ है. वहीं लोकनायक में छापामारी दल जब पहुंचा तो सुभाष यादव के द्वारा घरेलू परिसर में विद्युत कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर देने के बाद भी अवैध रूप से घरेलू परिसर में विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था. जांच के दौरान विभाग को कुल 80,228 रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं लोकनाचक में उमेश यादव के द्वारा अवैध रूप से घरेलू परिसर में विद्युत मीटर से बाइपास करते हुए विद्युत चोरी की जा रही थी. जिसमें कुल 14076 रुपये के विभाग को हानि पहुंचा है. चारों उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन