Gaya News : गया के सातों लोको पायलटों से पूछताछ जारी, बड़े नाम सामने आने की संभावना

Gaya News : लोको पायलट प्रोन्नति परीक्षा में सेंधमारी और रिश्वत के मामले में सीबीआइ की टीम गया के सात लोको पायलटों से लगातार पूछताछ कर रही है.
गया. लोको पायलट प्रोन्नति परीक्षा में सेंधमारी और रिश्वत के मामले में सीबीआइ की टीम गया के सात लोको पायलटों से लगातार पूछताछ कर रही है. इसकी अभी तक आगे की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है. गया के सात लोको पायलट से पूछताछ के बाद गया व डीडीयू मुख्यालय में लोको पायलटों के बीच हड़कंप है. बताया जाता है कि गड़बड़ी सामने आने के बाद मंगलवार को होनेवाली परीक्षा भी रद्द कर दी गयी है. इस मामले में और भी बड़े नाम सामने आने की संभावना जतायी गयी है. वहीं रनिंग रूम व रेलवे अधिकारियों के चैंबर में दिन भर इस मामले की चर्चा होते रही. सूत्रों से बताया कि सोमवार की देर रात सीबीआइ ने एक ऑपरेशन के तहत लोको पायलट के प्रमोशन के विभागीय परीक्षा पेपर लीक घोटाले का भंडाफोड़ मुगलसराय के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर किया था. इस छापेमारी में एक करोड़ 17 लाख रुपये नकद बरामद किया है. बताया जाता है कि ये रुपये परीक्षा पास कराने और प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के एवज में लिये गये थे.
17 उम्मीदवारों के पास हाथ से लिखे प्रश्नपत्रों की फोटोकाॅपी मिली
सीबीआइ की टीम ने छापेमारी के दौरान 17 उम्मीदवारों के पास हाथ से लिखे प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी मिली है. हर स्तर पर जांच शुरू कर दी गयी है. एक-एक बात को गंभीरता पूर्वक सुना जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ कार्रवाई के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
गया के सात सहित 26 रेलकर्मियों पर सीबीआइ ने दर्ज की प्राथमिकी
मुख्य लोको निरीक्षक की विभागीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआइ लखनऊ की टीम द्वारा छापेमारी कर मंडल के दो वरीय अधिकारियों, 23 रेल कर्मचारियों व एक सेवानिवृत रेल कर्मचारी यानी 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. गिरफ्तार रेलकर्मियों में सुशांत पाराशर सीनियर डीडीइ ओपी डीडीयू, सुरजीत सिंह सीनियर डीपीओ डीडीयू, कन्हैया कुमार सिंह, लोको पायलट मेल, गया, जय प्रकाश सिंह, लोको पायलट पैसेंजर, सुमित कुमार, लोको पायलट गुड्स,गया, सूर्यनाथ,लोको पायलट पैसेंजर, डीडीयू, शिवनाथ कुमार लोको पायलट पैसेंजर, डीडीयू, संतोष कुमार, लोको पायलट पैसेंजर, डीडीयू, मिथिलेश कुमार, लोको पायलट पैसेंजर, डीडीयू, मनोज कुमार पासवान, लोको पायलट मेल, गया, राज नारायण सिंह, एलपीजी डीडीयू, रामायण, सेवानिवृत मुख्य लोको निरीक्षक डीडीयू, साधु शरण प्रसाद, एलपीएम गया, नागेंद्र कुमार वर्मा, एलपीएम, जितेंद्र कुमार लोको पायलट पैसेंजर, गया, दिनेश कुमार राम,लोको पायलट गुड्स डीडीयू, अजीत कुमार सिंह,मुख्य लोको निरीक्षक डीडीयू, नीरज कुमार वर्मा, सीओएस डीडीयू, प्रशांत किशोर सिंह,लोको पायलट पैसेंजर डीडीयू, गौरव कुमार पाठक, लोको पायलट पैसेंजर डीडीयू, बिनोद कुमार सिंह, लोको पायलट गुड्स डीडीयू, दीपक प्रकाश ज्योति, लोको पायलट गुड्स डीडीयू, आजाद कुमार, लोको पायलट पैसेंजर गया, राकेश कुमार,लोको पायलट पैसेंजर डीडीयू, अनीश कुमार, लोको पायलट सनटर डीडीयू व संजय कुमार मिश्रा सीओएस कार्मिक डीडीयू शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




