''पुलिस की निष्क्रियता से चोरी की घटनाओं में इजाफा''

Updated at : 02 Mar 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
''पुलिस की निष्क्रियता से चोरी की घटनाओं में इजाफा''

इमामगंज के एक दिवसीय दौरा पर जाने के दौरान बांकेबाजार के व्यवसायियों ने मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के समक्ष कई मांगें रखीं.

विज्ञापन

बांकेबाजार. इमामगंज के एक दिवसीय दौरा पर जाने के दौरान बांकेबाजार के व्यवसायियों ने मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के समक्ष कई मांगें रखीं. व्यवसायियों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित रात्रि में पुलिस गश्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण बांकेबाजार में आये दिन चोरों द्वारा घटनाओं काे अंजाम दिया जा रहा है. इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. व्यवसायी तथा ग्रामीण भयभीत हैं. इसके अलावा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाइमास्ट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे की मांग रखी. ग्रामीण एवं व्यवसायियों की बात सुनने के बाद सीनियर अधिकारियों से बात कर सुरक्षा मुहैया कराने की आश्वासन दिया. तत्पश्चात अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गये. जानकारी देते चलें कि पिछले 11 फरवरी को बांकेबाजार के भलुहार गांव स्थित एक बंद घर में अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक सहित हजारों रुपए के जेवरात एवं अन्य सामान की चोरी कर ली गयी थी. उसके एक सप्ताह बाद 18 फरवरी को पुनः बांकेबाजार थाने से कुछ ही दूरी पर विवेक ज्वेलर्स में शटर काटकर अज्ञात चोरों ने 10 किलो चांदी एवं 50 ग्राम सोने की जेवरात को चोरी कर ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन