Gaya News : गुरु नानक देव जी महाराज की पूजा कर खेली होली

Gaya News : पंजाबी कॉलोनी स्थित दिलीप दहूजा के आवास पर में शुक्रवार को शाम में सुखमणि सोसाइटी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
गया. पंजाबी कॉलोनी स्थित दिलीप दहूजा के आवास पर में शुक्रवार को शाम में सुखमणि सोसाइटी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी महाराज की पूजा अर्चना व गुरवाणी पाठ से किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली खेली व शुभकामनाएं दी. इस दौरान होली के पारंपरिक गीतों ने सभी को झुमने पर मजबूर दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्त्री सत्संग की प्रधान कवरजीत कौर ने बताया कि सिख धर्म में होली का विशेष महत्व है, जिसे लोग पंजाब में होला मोहल्ला के नाम से जानते हैं. यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आये, ईश्वर से यही प्रार्थना है. कार्यक्रम में मोना पुरी, कमल दहूजा, पूजा गंभीर, हेमा शर्मा, सिमरन कौर, श्रुति दहूजा, रजनी छाबड़ा, पूनम सचदेवा काफी संख्या में सिख समाज की महिलाएं शामिल थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




