गया जी में गुरु पूर्णिमा पर श्रीगुरु गोपाल सेवा संस्थान का आयोजन,शिष्यों ने धोए गुरु के चरण

Updated:
विज्ञापन
फोटो- गया- कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल लोग

गया के श्रीगुरु गोपाल सेवा संस्थान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। आचार्य ने गुरु के महत्व और जीवन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के लहेरिया टोला स्थित बुलियन भवन में श्रीगुरु गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिष्य शामिल हुए और गुरु पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

विधि-विधान से हुआ गुरु पूजन

महोत्सव के दौरान शिष्यों ने अपने गुरु के चरण विधि-विधान से धोए, उन्हें पुष्पमाला पहनाई, तिलक लगाया और आरती उतारी. इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने गुरु का आशीर्वाद लेकर सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की.

गुरु के महत्व पर आचार्य ब्रजभूषण शास्त्री का संदेश

आचार्य पंडित ब्रजभूषण शास्त्री ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर माना गया है. उन्होंने कहा कि गुरु ही मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं और जीवन का सही मार्ग दिखाते हैं.

माता-पिता और शिक्षक को बताया प्रथम गुरु

आचार्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के प्रथम गुरु माता-पिता होते हैं, जो संस्कार और जीवन की दिशा देते हैं. इसके बाद शिक्षक ज्ञान प्रदान करते हैं, जबकि आध्यात्मिक गुरु जीवन के वास्तविक उद्देश्य, नैतिक मूल्यों और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाते हैं.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रियंका यादव, संजय कुमार वर्मा, निभा देवी, प्रीति गुप्ता, सुनीता बरनवाल, रजनी बरनवाल, सपना अग्रवाल, खुशबू कुमारी, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिष्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन