मगध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव का परिणाम घोषित, जानिए कौन बना अध्यक्ष और किसे मिली जीत

Updated:
विज्ञापन

मतदान के बाद प्रमाणपत्र के साथ अध्यक्ष, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के साथ एमयूके शिक्षक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ चुनाव में डॉ अनुज कुमार तरुण अध्यक्ष चुने गए। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Gaya Ji News : मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ अनुज कुमार तरुण विजयी घोषित किए गए. उन्होंने 89 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ हरि बाबू बोड्डू को पराजित किया, जिन्हें 18 वोट मिले. अध्यक्ष पद के चुनाव में दो मत निरस्त हुए.

विज्ञापन

संयुक्त सचिव पद पर डॉ अमर किशोर की जीत

संयुक्त सचिव पद के लिए हुए मतदान में डॉ अमर किशोर को 99 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ सौरव कुमार को आठ वोट प्राप्त हुए. इस पद पर भी दो मत निरस्त घोषित किए गए.

गुरुवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

निर्वाची पदाधिकारी डॉ अलका मिश्रा ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र सौंप दिए गए हैं. नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर मन्नूलाल केंद्रीय पुस्तकालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा.

कई पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

चुनाव में केवल अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए मतदान कराया गया. इसके अलावा उपाध्यक्ष के दो पदों पर डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव और आलोक रंजन, महासचिव पद पर डॉ रविंद्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ कुमारी दीपा रानी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.

122 में से 110 शिक्षकों ने किया मतदान

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षक संघ चुनाव के लिए कुल 122 मतदाता थे, जिनमें से 110 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन विभाग में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन