गया जी में चार लोगों पर एफआईआर, हजारों का जुर्माना, इस मामले में हुई कार्रवाई

जुर्माना की सांकेतिक इमेज
आंती थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव में बिजली चोरी करने वाले चार लोगों पर विद्युत विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है। विभाग ने कुल 47,847 रुपये का जुर्माना लगाया है।
Gaya Ji News : गया जी जिले के आंती थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. कनीय अभियंता विकास कुमार के आवेदन पर चार लोगों के विरुद्ध आंती थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
चार लोगों पर लगाया गया जुर्माना
विद्युत विभाग के अनुसार रामजतन यादव पर ₹10,083, शिव शंकर यादव पर ₹11,465, रवींद्र यादव पर ₹7,598 और कौलेश्वर यादव पर ₹18,701 का जुर्माना लगाया गया है. चारों पर कुल ₹47,847 का अर्थदंड निर्धारित किया गया है.
पुलिस ने शुरू की जांच
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
बिजली चोरी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करते पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










