Gaya News : महिलाओं को अपनी कड़ी मेहनत से सम्मान पाने की जरूरत
Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 10 Mar 2025 10:59 PM
Gaya News :सीयूएसबी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का हुआ समतापन, छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
गया़
लैंगिक समानता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में सीयूएसबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. समापन समारोह में सीयूएसबी के विभिन्न विभागों के साथ स्कूल ऑफ फिजिकल एंड केमिकल साइंसेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसने महिलाओं व लड़कियों के लिए बाधाओं को तोड़ते हुए महिला अधिकारों और सशक्तीकरण के लिए अभियान चलाने में सामूहिक कार्रवाई और सहयोग के लिए एक मंच प्रदान किया. फिजिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो वेंकटेश सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक समानता, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे विषयों के बारे में जागरूकता फैलाना है. सहायक प्राध्यापिका डॉ मौनी रॉय ने महिलाओं को अपनी कड़ी मेहनत से सम्मान पाने को कहा. स्कूल के डीन प्रो अमिय प्रियम ने छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों, खासकर विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने को कहा.समाज में व्यक्तित्व का सम्मान होना चाहिए
स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के अंतर्गत संचालित लीगल एड क्लीनिक के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का भी समापन हुआ. पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि एसएलजी के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार के नेतृत्व में इस वर्ष के थीम वॉयस अनम्यूट: वूमेन रीशेपिंग सोसाइटी पर कानूनी सहायता क्लिनिक के समन्वयक डॉ सुरेंद्र कुमार, सह-समन्वयक डॉ अनंत प्रकाश नारायण व डॉ चंदना सुबा की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो एसपी श्रीवास्तव ने समाज में महिलाओं की भूमिका और सम्मान पर अपने विचार व्यक्त किया. समारोह में डॉ कुमारी नीतू, डॉ चंदना सुबा, क्लिनिक के समन्वयक डॉ सुरेंद्र कुमार आदि ने महिलाओं की स्थिति में आये बदलावों का जिक्र किया तथा महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया. विधि के छात्र सागर व उनकी टीम द्वारा पुरुषों और महिलाओं के बीच समान सहयोग पर तैयार की गयी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गयी. नंदिनी, सुगंधा और सागर ने समझाया व बताया कि महिला और पुरुष के बीच सहयोग और समानता समाज को नयी दिशा दे सकती है. रिफत ने समाज में महिलाओं के योगदान पर विस्तार से चर्चा की. गुड़िया कुमारी ने कविताओं के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष व अधिकारों के बारे में प्रेरणादायी संदेश दिया. कार्यक्रम में कौशल द्वारा तैयार साप्ताहिक रिकैप वीडियो की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें पूरे सप्ताह की घटनाओं का सारांश दिया गया. समारोह का समापन सम्मान सत्र से हुआ जिसमें महिला सदस्य प्रतिप्राणा सिंह, साध्वी दियोतमा, तनिषा रॉय, रिफत हयात एवं अन्य महिला सदस्यों, कार्यक्रम समन्वयक सुगंधा दबे एवं नंदिनी को भी उनके कार्य के लिए आभार प्रकट किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक सुगंधा दबे एवं नंदिनी कुमारी एवं वैष्णवी गिरी को भी सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










