Gaya News : महिला का फंदे से लटका मिला शव, गला दबाकर हत्या का आरोप

Updated at : 02 Mar 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : महिला का फंदे से लटका मिला शव, गला दबाकर हत्या का आरोप

Gaya News : प्रखंड की कोल्हुबार पंचायत के मटहा टोला भोकतौरी गांव में फंदे से लटके एक महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

डुमरिया. प्रखंड की कोल्हुबार पंचायत के मटहा टोला भोकतौरी गांव में फंदे से लटके एक महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया है. महिला के गले, दायें पैर व हाथ में पर जले का निशान है. विवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आ रहा है. मृतका के मायकेवालों ने पति समेत ससुरालवालों पर हत्या कर उसके शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है. शव की पहचान मटहा टोला भोकतौरी निवासी सतीश प्रसाद की 22 वर्षीय पत्नी विभा कुमारी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों पहुलुओं पर जांच शुरू कर चुकी है. जिस कमरे से शव बरामद हुआ है, पुलिस ने उसे सील कर दिया है.

पति, देवर व सास-ससुर अरेस्ट

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया है. साथ ही मृतका विभा कुमारी के पति सतीश प्रसाद, देवर सुमन कुमार, ससुर सुरेश प्रसाद व सास सुमित्री देवी को गिरफ्तार कर लिया है. शव के गले पर व दाएं पैर में जले के निशान हैं, वहीं दाेनों हाथों में इंजेक्शन लगाने का दाग प्रतीत हो रहा है. महिला का मायका भदवर थाना क्षेत्र की भोकहा पंचायत अंतर्गत टंडवा गांव में है. मृतका विभा कुमारी के पिता विजय प्रसाद एवं भाई राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में मटहा निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र सतीश प्रसाद से शादी की गयी थी. तब से बेटी के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना हो रही थी. पिता विजय प्रसाद ने आरोप लगाया कि पहले पूरे परिवार मिलकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को फंदे से लटकाया गया. शव देखने से प्रतीत होता है कि मौत शनिवार की रात में ही हो गयी है. शव पूरी तरह से अकड़ गया है. पिता ने बिजली के करेंट लगाकर कर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. शरीर में जगह-जगह जले कर निशान भी है.

पति बोला- विवाद के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

दूसरी ओर मृतका विभा कुमारी के पति सतीश प्रसाद ने बताया कि दो दिन पहले पटना से घर वापस आया. पत्नी के मोबाइल फोन में कुछ आपत्तिजनक फोटो मिला. इसी बात को लेकर नोकझोक हुई. मोबाइल छीन लेने के कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जिस समय फंदा लगाया, घर में सिर्फ हम दोनों थे. मां जंगल चली गयी थी व भाई खेती को पटवन कर रहा था. घटना के संदर्भ में डुमरिया पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मटहा टोला भोकतौरी में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला. मायके वालो ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच शुरू कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है. इधर मृतका के पिता विजय प्रसाद द्वारा दिया गया लिखित आवेदन के आलोक में मृतका के पति, देवर, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन