Gaya News : गया निवासी राजस्व कर्मचारी पर पत्नी ने प्रताड़ना का दर्ज कराया केस

Updated at : 15 Feb 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गया निवासी राजस्व कर्मचारी पर पत्नी ने प्रताड़ना का दर्ज कराया केस

Gaya News : गया जिले के मोहनपुर बाराचट्टी प्रखंड के रौदवा गांव निवासी व मानसी अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी चंद्र रविदास पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

खगड़िया/गया. गया जिले के मोहनपुर बाराचट्टी प्रखंड के रौदवा गांव निवासी व मानसी अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी चंद्र रविदास पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ना और दूसरी महिला से संबंध समेत कई संगीन आरोप लगा कर केस दर्ज कराया है. पीड़िता निम्नवर्गीय लिपिक प्रियंका कुमारी ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थानाध्यक्ष ने केस दर्ज किया है. पीड़िता प्रियंका कुमारी वैशाली की निवासी है और अंचल कार्यालय मानसी में निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर कार्यरत है. चंद्र रविदास के साथ 29 सितंबर 2024 को नोटरी के समक्ष खगड़िया में प्रेम विवाह किया था. पीड़िता ने बताया कि शादी के उपरांत पता चला कि पवन का अन्य महिलाओं के साथ संबंध है. जब वह पति के कृत्य को रोकने का प्रयास किया, तो पति द्वारा प्रताड़ित किया गया. राजस्व कर्मचारी पवन कुमार ने बताया कि वह गया जिले की एक युवती के साथ शादी करना चाहता है और उसे तलाक चाहिए. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन