आज का मौसम- 39 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, शाम में तेज हवा और वज्रपात की संभावना
प्रतीकात्मक तस्वीर
Gaya News : मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह 6 बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Gaya News : (गया जी से कंचन सिंन्हा की रिपोर्ट) मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह 6 बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोपहर दो बजे तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. दिनभर आसमान में छिटपुट बादल छाये रह सकते हैं. शाम तक मौसम में बदलाव होने के आसार हैं. तेज हवा चलने के साथ बिजली चमकने और वज्रपात की भी संभावना बनी रहेगी.
शहर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
हिंदुस्तानी वोकल म्यूजिक वर्कशॉप
स्थान : सुर सलिला कला संस्थान, चांदचौरा
समय : सुबह 11 बजे से
श्री बटुक भैरव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह भैरव महायज्ञ समारोह
स्थान : श्री भैरव मंदिर, गोदावरी
समय : सुबह 8 बजे से
जाम अलर्ट
शहर में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही. नगर निगम गेट, जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट तथा सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल अस्पताल जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गयीं. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










