आज का दर्शन और बिजली : प्रमुख मंदिरों में अलग-अलग समय पर होती हैं सुबह और शाम की आरती
विष्णुपद की तस्वीर
Gaya News : धार्मिक नगरी गया में श्रद्धालुओं की दिनचर्या मंदिरों के दर्शन और आरती से जुड़ी होती है. जो लोग शहर के
Gaya News : (गया जी से नीरज कुमार की रिपोर्ट) धार्मिक नगरी गया में श्रद्धालुओं की दिनचर्या मंदिरों के दर्शन और आरती से जुड़ी होती है. जो लोग शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष आरती में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा समय निर्धारित कर दिया गया है. सही समय पर पहुंचकर आप आराम से दर्शन का लाभ उठा सकते हैं. इसके साथ ही, आम जनजीवन से जुड़ी राहत की खबर यह है कि शहर में बिजली विभाग की तरफ से फिलहाल किसी बड़ी कटौती की योजना नहीं है. नीचे देखें गया शहर के प्रमुख मंदिरों की आरती का समय और बिजली अपडेट.
प्रमुख मंदिरों में आरती का समय
शहर के विभिन्न मंदिरों में आरती का समय अलग-अलग निर्धारित है.
मां बगला स्थान मंदिर में सुबह की आरती पांच बजे और रात की आरती 10 बजे होती है.
मां वागेश्वरी मंदिर में सुबह की आरती 5:30 बजे और रात की आरती 6:45 बजे होती है.
मां दु:खहरणी मंदिर में सुबह की आरती सात बजे और रात की आरती आठ बजे संपन्न होती है.
बिजली आपूर्ति सामान्य
शहर में बिजली कटौती को लेकर कोई सूचना नहीं है और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










