आज जिले की मंडी में भाव : सोना-चांदी से लेकर फल-सब्जी और मेवों के भाव में मिला-जुला रुख

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gaya News : स्थानीय मंडियों में आज किराना, सूखे मेवे और ताजे फलों के भाव में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Gaya News : (गया जी से नीरज कुमार की रिपोर्ट) स्थानीय मंडियों में आज किराना, सूखे मेवे और ताजे फलों के भाव में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. मसालों और ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में जहां तेजी बरकरार है, वहीं फलों की मंडी में आम, तरबूज और पपीता जैसे मौसमी फलों ने ग्राहकों को थोड़ी राहत दी है. दूसरी ओर, सर्राफा बाजार के दामों ने लोगों को हैरान कर रखा है. खरीदारी के लिए घर से निकलने से पहले, शहर की प्रमुख मंडियों का आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें.
प्रमुख मंडियों के भाव
सोना और चांदी
सोना (24 कैरेट) लगभग 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम.
शुद्ध चांदी लगभग 2.52 लाख रुपये प्रति किलोग्राम.
सूखा मेवा और मसाले
काजू 900 से 960 रुपये किलो, किशमिश 500 से 600 रुपये किलो, मखाना 950 से 1000 रुपये किलो, अखरोट गिरी 1100 से 1150 रुपये किलो, बादाम गिरी 800 से 850 रुपये किलो, पिस्ता बिना छिलका 2700 से 2800 रुपये किलो, पिस्ता साल्टेड 1250 से 1350 रुपये किलो. जीरा 300 से 320 रुपये किलो, गोलकी 750 से 800 रुपये किलो, मिर्च 220 से 250 रुपये किलो, धनिया 180 से 200 रुपये किलो, हल्दी 160 से 180 रुपये किलो, छोटी इलायची 3300 से 3800 रुपये किलो, बड़ी इलायची 2650 से 2750 रुपये किलो, शहजीरा 1550 रुपये किलो, जायफल (जवायित्री) 3300 रुपये किलो, दालचीनी 650 से 700 रुपये किलो, कबाबचीनी 3400 रुपये किलो, जाफर 1500 रुपये किलो, सौंफ 250 से 300 रुपये किलो, लौंग 850 से 950 रुपये किलो.
तेल और अन्य सामान
रिफाइन 750 एमएल 145 से 150 रुपये प्रति पैकेट, सरसों तेल 1000 एमएल 170 से 180 रुपये प्रति पैकेट, सरसों पिला 90 से 100 रुपये किलो, मेथी 85 से 90 रुपये किलो, सूखा नारियल 400 से 450 रुपये किलो.
फलों के भाव
सेब 240 से 280 रुपये किलो, कीवी 120 रुपये में तीन पीस, केला 50 से 60 रुपये दर्जन, आम 50 से 100 रुपये किलो, खीरा 30 से 40 रुपये किलो, तरबूज 20 से 25 रुपये किलो, लालमी 50 से 60 रुपये किलो, पपीता 50 रुपये किलो, संतरा 180 से 200 रुपये किलो, अंगूर 250 से 300 रुपये किलो, लीची 160 से 200 रुपये किलो, अनार 250 से 280 रुपये किलो, अमरूद 100 रुपये किलो और जामुन 100 से 120 रुपये किलो.

विज्ञापन
Amit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन