Gaya News : शेरघाटी के मोहनपुर में आहर में डूबने से किशोर की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2024 5:16 PM
Gaya News : शेरघाटी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में आहर में डूब कर एक नि:शक्त नाबालिग बालक की मौत हो गयी. घटना बुधवार की शाम की बतायी जा रही है.
शेरघाटी. शेरघाटी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में आहर में डूब कर एक नि:शक्त नाबालिग बालक की मौत हो गयी. घटना बुधवार की शाम की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान मुसाफिर मंडल के 16 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतीश भारती ने बताया कि मंटू शाम को अपने घर से शौच के लिए निकला था. इसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो घर-परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया. रात होने की वजह से कुछ भी पता नहीं चल सका. सुबह में ग्रामीणों ने मंटू के शव को आहर में उतराता देखा. इसके बाद गांव के आहर में शव होने की बात आग की तरह फैल गयी. इसके बाद ग्रामीण जमा हुए और उसे बाहर निकाला गया. मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी गयी. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया. इधर, घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










