Gaya News : मगध विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक आज, पारित होगा सालाना बजट

Updated at : 19 Feb 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : मगध विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक आज, पारित होगा सालाना बजट

Gaya News : मगध विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में गुरुवार की सुबह 11 बजे से मगध विश्वविद्यालय की सीनेट की बैठक शुरू होगी.

विज्ञापन

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में गुरुवार की सुबह 11 बजे से मगध विश्वविद्यालय की सीनेट की बैठक शुरू होगी. इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही करेंगे व वित्तीय परामर्शी वित्तीय वर्ष 2025-26 का सालाना बजट पेश करेंगे. सीनेट की बैठक में कॉलेजों को नया संबंधन व संबंधन का दीर्घीकरण का प्रस्ताव भी पेश किया जायेगा, जिसे सीनेट की मंजूरी प्राप्त की जायेगी. इसके अलावा मगध विश्वविद्यालय में कई नये कार्यों के संचालन शुरू कराने व मगध के जिलों, यथा, गया, पवादा, जहानावाद, अरवल व औरंगाबाद स्थित काॅलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने के प्रस्ताव भी पेश किये जायेंगे. उधर, विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ द्वारा सीनेट की बैठक के दौरान विरोध प्रदर्शन की भी घोषणा की गयी है. इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन