Gaya News : क्लास में बेहतर उपस्थिति के लिए तीन छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 10 Mar 2025 11:11 PM

विज्ञापन

Gaya News: गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में सृष्टि महिला स्वाभिमान ट्रस्ट की पहल

विज्ञापन

गया.

गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में नियमित रूप से क्लास में अव्वल उपस्थिति वाले प्रथम तीन छात्राओं को सम्मानित किया गया. उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित पखवाड़े का समापन करते हुए शिक्षा शास्त्र विभाग में अध्ययनरत अधिक उपस्थित रहनेवाली तीन छात्राओं को छात्रवृत्ति का चेक प्रदान किया गया. गौरतलब है कि क्लास में छात्र छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सृष्टि स्वाभिमान महिला ट्रस्ट व शिक्षा शास्त्र विभाग गया कॉलेज गया के बीच एक एमओयू हुआ था. कॉलेज के प्राचार्य सतीश सिंह चंद्र ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास की मैं प्रशंसा करता हूं व सृष्टि स्वाभिमान महिला ट्रस्ट के प्रति आभार भी व्यक्त करता हूं. ट्रस्ट के संरक्षक अश्वनी कुमार (पूर्व संकाय अध्यक्ष सामाजिक विज्ञान) ने कहा कि शिक्षा शास्त्र विभाग की सराहनीय पहल है. ट्रस्ट निरंतर महिलाओं के उत्थान के लिए समाज में अग्रणी भूमिका निभाते रहता है. विभिन्न अवसरों पर महिलाओं के उत्थान के लिए आर्थिक सहयोग के साथ-साथ उनके सामाजिक विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है. प्रथम प्रतिभागी को 500 रुपये प्रति माह, द्वितीय प्रतिभागी को 300 रुपये प्रति माह व तृतीय प्रतिभागी को 200 रुपये प्रति माह की दर से एक वर्ष के लिए छात्रवृत्ति दी गयी. वर्षा शांडिल्य द्वितीय वर्ष की प्रथम स्थान पर रहीं, जिनकी उपस्थिति बेहतर थी. द्वितीय स्थान पर कीर्ति केसरी व तृतीय स्थान पर अमीषा कुमारी रही. डॉ धीरज ने कहा कि विभाग में विद्यार्थियों की घटती हुई उपस्थित आज समस्त शिक्षा जगत के लिए बहुत बड़ी चुनौती व चिंता का विषय है और यह भारत ही नहीं बल्कि एक वैश्विक चुनौती है. इसके लिए शिक्षकों को कक्षा के स्वरूप को आनंददायी बनाना होगा तथा विद्यार्थियों को अभी प्रेरित करने के लिए उनके बीच गतिविधि कराकर ऐसे आयोजनों के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना होगा. कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका डॉ रानी, नीना प्रिदर्शनी, प्रो डॉ अभिषेक कुमार, अजय शर्मा, डॉ सदरे आलम, कर्मचारी मुजाहिद इमाम अहमद, अश्वनी कुमार, कुमारी संगीता राय व ताजवर नाज व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन