Gaya News: गया होकर चलेगी रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन

Gaya News:गाड़ी संख्या 02883 व 02884 रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल बोकारो, कोडरमा, गया, डीडीयू, वाराणसी के रास्ते चलेगी
गया. होली को लेकर रेलवे ने अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है. इसी के तहत गया होकर रांची-गोरखपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलेगी. इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 02883 व 02884 रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल बोकारो, कोडरमा, गया, डीडीयू, वाराणसी के रास्ते चलेगी. गाड़ी संख्या 02883 रांची-गोरखपुर स्पेशल रांची से 12 मार्च को रात में 23.55 बजे खुलकर अगले दिन सुबह सात बजे गया जंक्शन व शाम में 19.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 02884 गोरखपुर-रांची स्पेशल गोरखपुर से 14 मार्च को 11 बजे खुलकर रात में 22.05 बजे गया पहुंचेगी व अगले दिन 05.30 बजे रांची पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




