Gaya News : होली में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करें

Gaya News : एसएसपी आनंद कुमार व सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने क्राइम मीटिंग की और फरवरी महीने में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं में अबतक की गयी कार्रवाई की समीक्षा की.
गया. पुलिस ऑफिस में शुक्रवार को एसएसपी आनंद कुमार व सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने क्राइम मीटिंग की और फरवरी महीने में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं में अबतक की गयी कार्रवाई की समीक्षा की. साथ ही होली सहित अन्य पर्वों को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने से संबंधित बिंंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिया. इस दौरान एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि थाने में तैनात हर पुलिसकर्मी आपसी समन्वय बना कर कामकाज करें. अपने सीमावर्ती थानों के पुलिस पदाधिकारियों से भी संपर्क में रहे, ताकि सीमा का लाभ अपराधी उठा नहीं सके. इस दौरान सिटी एएसपी पारसनाथ साहू, शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह, सिटी डीएसपी धर्मेंद्र भारती, डीएसपी मुख्यालय सुबोध कुमार सिन्हा, डीएसपी ट्रैफिक निशु मल्लिक सहित जिले के सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मौजूद थे. इससे पहले पुलिस ऑफिस में आयोजित जनता दरबार में एसएसपी ने 30 फरियादियों की शिकायतों को सुना और उसके त्वरित निबटारे को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




