Gaya News : वाहन चेकिंग के दौरान 106 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Dec 2024 6:22 PM
Gaya News : बांकेबाजार थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के डुमरावां महापुर रोड स्थित बड़की देल्हो गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है.
बांकेबाजार. बांकेबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के डुमरावां महापुर रोड स्थित बड़की देल्हो गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक चारपहिया वाहन से बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक चारपहिया वाहन से तस्करी के लिए ले जा रहे बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान जब चारपहिया वाहन को सर्च किया गया तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड के 375 एमएल का 283 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. जो कुल 106 लीटर शराब जब्त किया गया है. इसके अलावा आल्टो 800 वाहन भी जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन चालक चेकिंग के दौरान भागने में सफल रहा. वाहन जब्त करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










