Gaya News : हजारीबाग के चौबे रेलवे स्टेशन पर रुकेगी जनशताब्दी व जम्मूतवी एक्सप्रेस

Allahabad: A train halts on inundated railway tracks following heavy rainfall, at a railway station in Prayagraj (Allahabad), Monday, Sept. 30, 2019. (PTI Photo) (PTI9_30_2019_000249A)
Gaya News : यात्रियों की भीड़ व सुविधाओं को देखते हुए पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गया-धनबाद रेलखंड पर हजारीबाग के पास स्थित चौबे रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी.
गया. यात्रियों की भीड़ व सुविधाओं को देखते हुए पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गया-धनबाद रेलखंड पर हजारीबाग के पास स्थित चौबे रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 12365 पटना- रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को सात अक्तूबर से 10 नवंबर तक चौबे स्टेशन पर 09.40 आयेगी और 09.42 रवाना होगी. गाड़ी संख्या 12366 रांची- पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस को छह अक्तूबर से 10 नवंबर तक 18.28 आयेगी और 18.30 रवाना होगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता- जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन छह अक्तूबर से 10 नवंबर तक चौबे स्टेशन पर 18.20 आयेगी और 18.22 रवाना होगी. वहीं गाड़ी संख्या 13152 जम्मू तवी- कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन सात अक्तूबर से 10 नवंबर तक चौबे स्टेशन पर 08.26 आयेगी और 08.28 में रवाना होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




