Gaya News : बाजार पर चढ़ने लगा होली का रंग, कारोबार में आने लगी तेजी

Gaya News : होली 13 मार्च को होलिका दहन के साथ शुरू हो रही है. 14 मार्च को होली व 15 मार्च को गया में झुमटा आयोजित होगा.
गया़ होली 13 मार्च को होलिका दहन के साथ शुरू हो रही है. 14 मार्च को होली व 15 मार्च को गया में झुमटा आयोजित होगा. रंगों का त्योहार होली की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, बाजार पर भी उसी अनुपात में होली का रंग चढ़ने लगा है. रंग, गुलाल, पिचकारी व होली से जुड़े अन्य सामान से बाजार पूरी तरह से सज गये हैं. शहर के इन बाजारों से गांव सहित खुदरा दुकानदारों के साथ-साथ आम ग्राहक भी खरीदारी शुरू कर दी है. धामी टोला, केपी रोड, पुरानी गोदाम, कठोकर तालाब, नयी गोदाम,चांदचौरा, रामपुर, माड़नपुर सहित शहर के अन्य प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्रों में स्थित स्थायी दुकानों के अलावा सड़क किनारे फुटपाथ पर भी इन सामानों की दर्जनों दुकानें लगी हुई है. इसके अलावा मुहल्ला स्तर पर स्थित दुकानों को भी होली से जुड़े सामानों से कारोबारी द्वारा सजा दिया गया है. इन दुकानों से लोग अपनी आर्थिक क्षमता व जरूरत के अनुसार रंग, पिचकारी, गुलाल व होली से जुड़े सामान की खरीदारी खुले मन से कर रहे हैं.
क्या कहना है कारोबारियों का
कारोबारी रोहित कुमार केशरी व मुकेश कुमार ने बताया कि होली से जुड़े इन सामान के दामों में बीते वर्ष 2024 की तुलना में मामूली वृद्धि होने के बावजूद कारोबार काफी ठीक-ठाक शुरू हुआ है. कारोबारियों ने कहा कि इस बार भी महाशिवरात्रि संपन्न होने के बाद होली से जुड़े सामान के कारोबार में रौनक बढ़ने लगी है.
हर्बल कलर का बेहतर हो रहा कारोबार
स्किन को नुकसान पहुंचाने के कारण केमिकल युक्त रंगों की तुलना में इस बार भी हर्बल व ऑर्गेनिक कलर का कारोबार काफी बेहतर हो रहा है. खुदरा बाजार में इस बार रंग की कीमत तीन से 40 रुपये प्रति 10 ग्राम, सोना चांदी पोटीन की कीमत 10 से 50 रुपये प्रति डिब्बा (छोटे आकार का), स्प्रे कलर दो सौ से पांच सौ रुपये प्रति बोतल व गुलाल 40 से 160 रुपये प्रति किलो खुदरा बाजार में बिक रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




