गया में पुलिस लाइन रोड पर लगा मुफ्त इलाज शिविर, 90 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मुफ्त इलाज शिविर
Gaya News: नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले और डाबर इंडिया के सहयोग से रविवार को पुलिस लाइन रोड स्थित ग्वाल बिगहा में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया.
Gaya News: (गया से रोशन कुमार की रिपोर्ट ) नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले और डाबर इंडिया के सहयोग से रविवार को पुलिस लाइन रोड स्थित ग्वाल बिगहा में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया.
फीता काटकर शिविर का हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड 34 की वार्ड पार्षद शीला देवी और जदयू महिला जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान डॉक्टरों और अतिथियों का शॉल और बुके देकर सम्मान भी किया गया. शिविर में डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ.प्रेमलता, डॉ.पंकज कुमार, डॉ.बादल कुमार माथुर, डॉ.कृष्णा प्रकाश, डॉ.जेड खान और दंत चिकित्सक डॉ.अभिषेक मृणाल समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 90 मरीजों का इलाज किया.
मधुमेह और हीमोग्लोबिन की मुफ्त जांच
माइक्रो डायग्नोस्टिक के गुंजन कुमार द्वारा मरीजों की निःशुल्क मधुमेह और हीमोग्लोबिन जांच की गई. जांच शिविर का लाभ लेने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे. कार्यक्रम में समाजसेवी ओम यादव की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही. वहीं सर्वदर्शन पांडेय, रूपेश कुमार और आशुतोष कुमार समेत डाबर इंडिया के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. शिविर में पहुंचे लोगों ने मुफ्त इलाज और जांच की सुविधा मिलने पर खुशी जताई और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया.
Also Read: बेलागंज में पंचायत के दौरान भिड़े दो पक्ष, मारपीट में ईंट भट्ठा संचालक समेत दो घायल, मची अफरा-तफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










