बेलागंज में पंचायत के दौरान भिड़े दो पक्ष, मारपीट में ईंट भट्ठा संचालक समेत दो घायल, मची अफरा-तफरी
जयप्रकाश नारायण अस्पताल
Gaya News: जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायती अचानक हिंसक हो गई.
Gaya News: (बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट) जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायती अचानक हिंसक हो गई. कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें ईंट भट्ठा संचालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.
पंचायती के दौरान बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार और विनोद कुमार अपने पड़ोसी के साथ चल रहे जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायती में बैठे थे. इसी दौरान बातचीत के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. घटना में ईंट भट्ठा संचालक प्रमोद कुमार और विनोद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
मारपीट में दो लोग गंभीर घायल
परिजनों ने दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है. घायल प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके पास रखे पैकेट से 70 हजार रुपये नकद और सोने की चेन छीन ली गई.
आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों ने रंगदारी मांगी और पैसा नहीं देने पर ईंट भट्ठा बंद कराने की धमकी दी. इस मामले में बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










