ढिबरा के महारुद्र यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, आज पहुंचेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, तैयारियां तेज

Published by : Sakshi kumari Updated At : 24 May 2026 12:35 PM

विज्ञापन

महारुद्र यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब

Gaya News: प्रखंड के ढिबरा स्थित स्टेडियम परिसर में आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. पूरा क्षेत्र भक्ति और धार्मिक माहौल में डूबा नजर आया.

विज्ञापन

Gaya News: (गुरुआ से डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट ) प्रखंड के ढिबरा स्थित स्टेडियम परिसर में आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. यज्ञ के चौथे दिन रविवार को सुबह से ही पूजा-अर्चना, हवन और परिक्रमा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. पूरा क्षेत्र भक्ति और धार्मिक माहौल में डूबा नजर आया. महारुद्र यज्ञ में आसपास के गांवों समेत दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालु सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं.

आज शाम पहुंचेंगे विधानसभा अध्यक्ष

महारुद्र यज्ञ के आयोजक सह अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार महायज्ञ स्थल पर पहुंचेंगे. उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

स्वागत को लेकर तैयारियां तेज

आयोजन समिति द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. यज्ञ स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है. यज्ञ स्थल पर बाबा सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं. श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना में हिस्सा ले रहे हैं.

मेले और प्रवचन का भी उठ रहा आनंद

शाम के समय आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है. वहीं यज्ञ परिसर में लगे मेले, झूले और दुकानों पर भी लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है.कार्यक्रम में अखिलेश सिंह, अनिल कुमार यादव समेत कई सामाजिक और धार्मिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है.

Also Read: टिकारी में किसानों को मिली बड़ी सौगात, 27 करोड़ के चेक डैम का डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन