Gaya News : डीजल इंजन मालगाड़ी से चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर किया गया ट्रायल

Gaya News : गया रेलवे स्टेशन स्थित तीन और चार नंबर प्लेटफॉर्म पर काम करने के बाद रविवार को पहली बार डीजल इंजन मालगाड़ी से ट्रायल किया गया.
गया. गया रेलवे स्टेशन स्थित तीन और चार नंबर प्लेटफॉर्म पर काम करने के बाद रविवार को पहली बार डीजल इंजन मालगाड़ी से ट्रायल किया गया. इसका नेतृत्व स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने किया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तीन और चार नंबर प्लेटफॉर्म पर डीजल इंजन मालगाड़ी चलायी जायेगी. डीजल इंजन मालगाड़ी चलाने के दौरान रेल पटरी की मजबूती की जांच की जा रही है. ट्रायल के दौरान स्टेशन प्रबंधक सहित इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. ट्रायल के समय सिग्नल सिस्टम, रेल पटरी, रेल लाइन, स्लीपर, चक्का सहित अन्य सिस्टम की जांच हुई. यह ट्रायल सफलता पूर्वक रहा. बताया जाता है कि 21 जनवरी से छह मार्च तक मेगा ब्लॉक लेकर गया रेलवे स्टेशन स्थित तीन और चार नंबर प्लेटफॉर्म पर विकास का काम किया जा रहा है. लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई व सिस्टम को भी बदला जा रहा है. डीजल इंजन मालगाड़ी का ट्रायल खत्म होने के बाद पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




