Gaya News : अनाज की कालाबाजारी के आरोप में डीलर को भेजा गया जेल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Dec 2024 7:34 PM

विज्ञापन

Gaya News : जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लक्ष्णैती गांव रहनेवाले राजाराम भुइंया को पुलिस ने बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

शेरघाटी.

जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लक्ष्णैती गांव रहनेवाले राजाराम भुइंया को पुलिस ने बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि डीलर के खिलाफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने करीब तीन महीने पूर्व अनाज के कालाबाजारी के मामले में मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस ने इसी मामले में आरोपित डीलर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि आपूर्ति पदाधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि जांच के दौरान गरीब परिवार के बीच वितरण किया जाने वाला अनाज का स्टॉक कम पाया गया था. इसी मामले में उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन