Gaya News : होली पर नशाखुरानी को लेकर अलर्ट, ट्रेनों में बढ़ाये जायेंगे जवान

Updated at : 02 Mar 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : होली पर नशाखुरानी को लेकर अलर्ट, ट्रेनों में बढ़ाये जायेंगे जवान

Gaya News : रेल पुलिस ने होली को लेकर चौकसी बढ़ा दी है. होली को लेकर नशाखुरानी पर विशेष ध्यान रखा जायेगा. उक्त बातें रविवार को सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने क्राइम मीटिंग के दौरान कही.

विज्ञापन

गया. रेल पुलिस ने होली को लेकर चौकसी बढ़ा दी है. होली को लेकर नशाखुरानी पर विशेष ध्यान रखा जायेगा. उक्त बातें रविवार को सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने क्राइम मीटिंग के दौरान कही. इस दौरान उन्होंने कहा कि स्पेशल टीम गठित की गयी है. इस टीम में गया के रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जहानाबाद के रेल थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव, तारेगना के थानाध्यक्ष राजू कुमार दुबे व चुनिंदा 50 जवान शामिल हैं. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर रेल परिक्षेत्र व विभिन्न ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी गयी है. होली पर्व के अवसर प्लेटफाॅर्म से होकर आने जाने वालों पर ध्यान दिया जायेगा. गया से जुड़े अलग-अलग रेलखंडों पर नियमित जांच अभियान चलाया जायेगा. इसके साथ ही माइकिंग करके यात्रियों को नशाखुरानी को लेकर जागरूक भी किया जायेगा. पर्व के समय आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं, जिसपर अंकुश लगाने को लेकर रेल परिक्षेत्र में विभागीय हाइअलर्ट कर दिया गया है. इसके अलावा रेल थानाें में लंबित मामलों का निष्पादन हर हाल में करने को कहा.भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षित यात्रा को लेकर ट्रेनों व स्टेशनों पर सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जायेगी. इसकी जिम्मेदारी रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन