Gaya News : रैंप वॉक के माध्यम से सामाजिक बेड़ियों को तोड़ने का किया अभिनय

Updated at : 08 Mar 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : रैंप वॉक के माध्यम से सामाजिक बेड़ियों को तोड़ने का किया अभिनय

Gaya News : सीयूएसबी के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के अंतर्गत संचालित लीगल एड क्लीनिक के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.

विज्ञापन

गया. सीयूएसबी के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के अंतर्गत संचालित लीगल एड क्लीनिक के तत्वाधान में कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि एसएलजी के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार के नेतृत्व में इस वर्ष के थीम ””वॉयस अनम्यूट: वूमेन रीशेपिंग सोसाइटी””पर कानूनी सहायता क्लीनिक के समन्वयक डॉ सुरेंद्र कुमार, सह समन्वयक डॉ अनंत प्रकाश नारायण व डॉ चंदना सुबा की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किये गये. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में पॉवर थ्रू फैशन थीम के अंतर्गत तीन प्रभावशाली चरणों में एक सशक्त रैंप वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इधर लीगल एड क्लिनिक के सदस्यों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर से सटे फतेहपुर गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में डॉ ऋचा भारद्वाज व डॉ नेहा सिंह ठाकुर ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. डॉ नेहा ने गर्भावस्था के दौरान टेटनस के टीके के महत्व पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन