गया जी में 6 अगस्त को रोजगार शिविर, 38 मोबिलाइजर पदों पर होगी सीधी भर्ती, 18-45 वर्ष के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Updated:
विज्ञापन

गया जी के अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई में 6 अगस्त को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत मदर टेरेसा मैनेजमेंट कॉलेज में मोबिलाइजर के 38 रिक्त पदों पर स्नातक पास युवाओं की नियुक्ति की जाएगी.

विज्ञापन

Gaya Job Fair 2026 : अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई में 6 अगस्त (गुरुवार) को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में निजी क्षेत्र की संस्था मदर टेरेसा मैनेजमेंट कॉलेज द्वारा मोबिलाइजर के 38 पदों पर भर्ती की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वेतनमान

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक (ग्रेजुएशन) निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 16,000 रुपये वेतन के साथ यात्रा भत्ता (टीए) व फोन सुविधा प्रदान की जाएगी. नियुक्ति बिहार के विभिन्न जिलों में की जाएगी.

अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश और दस्तावेज

नियोजनालय की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे 6 अगस्त को अपना बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई पहुंचकर रोजगार शिविर में भाग लें.

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है तथा किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है.

Also Read : कोईलवर का संगमेश्वरनाथ मंदिर : गंगा-सोन संगम पर विराजे महादेव, शिवलिंग में दिखती है गौरी-गणेश की आकृति


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन