गया जी में टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, रेडक्रॉस ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 लाभार्थियों को बांटा आहार पैकेट

कार्यक्रम में टीबी मरीजों को किट वितरण के समय मौजूद अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
गया जी में रेडक्रॉस सोसाइटी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित किए हैं. इन किटों में दाल, चावल, खाद्य तेल, मूंगफली, अंडा और दूध पाउडर शामिल हैं, जो मरीजों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
TB Patients Nutrition Kit : केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 100 मरीजों को आहार पैकेट का वितरण सहायक समाहर्ता (प्रशिक्षु आईएएस) नीलेश गोयल ने किया. टीबी मरीजों के पैकेट में दाल, चावल, खाद्य तेल, मूंगफली, अंडा व दूध (मिल्क पाउडर) दिए गए.
मुख्य अतिथि ने रेड क्रॉस के इस प्रयास की सराहना की है. उन्होंने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए रेड क्रॉस परिसर में प्रदान की जा रही सभी सेवाओं का अवलोकन व सेवा की गुणवत्ता पर संतोष जताया.
स्वागत, सम्मान और अतिथियों की उपस्थिति
रेड क्रॉस के चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह के दिशा-निर्देश में सारी व्यवस्था की गई थी. वाइस चेयरमैन डॉ. राम सरेख सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. कौशलेंद्र प्रताप, डॉ. अनूप केडिया एवं कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया.
जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलेश कुमार व संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सभी लाभार्थियों को सूची के अनुसार व्यवस्थित कर वितरण कार्यक्रम को सुलभ बनाया. इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य विपेंद्र अग्रवाल, लालजी प्रसाद, डॉ. राम नरेंद्र सिंह, डॉ. अंबुज कुमार उपस्थित थे.
धन्यवाद ज्ञापन और सराहनीय योगदान
सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी ने सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया. सामग्रियों की आपूर्ति एवं समस्त व्यवस्था में रेड क्रॉस के राम बरन यादव, गौरव कुमार, रामकुमार मेहता, शत्रुघ्न साव, रिंकू कुमार, रंजीत कुमार, रौशन कुमार व रणजीत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










