गया जी : दिल्ली से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, गुरुआ के महादेवपुर गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

युवक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji Train Accident : गया जी के गुरुआ में ट्रेन से गिरकर युवक गौतम कुमार की मौत हो गई. अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र गौतम की इस अचानक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन

Gaya Ji Train Accident : गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी छोटू यादव के 25 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की ट्रेन से गिरकर हुई मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

इकलौता पुत्र था गौतम, सिर से उठा पिता का साया

गौतम कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था. उसके परिवार में पत्नी के अलावा करीब दो वर्ष की एक मासूम बेटी है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया.

कानपुर स्टेशन पर ट्रेन छूटने के बाद हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, गौतम कुमार दिल्ली से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान कानपुर रेलवे स्टेशन पर वह किसी कारणवश अपनी निर्धारित ट्रेन से भटक गया और दूसरी ट्रेन में सवार हो गया.

यात्रा के दौरान वह ट्रेन से कैसे गिरा, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और गांव के कई लोग शव लाने के लिए रवाना हो गए.

मिलनसार स्वभाव का था गौतम, गांव में पसरा मातम

गौतम कुमार की असामयिक मौत से महादेवपुर गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि वह मिलनसार, ईमानदार और व्यवहार कुशल युवक था. सभी के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था, इसलिए गांव में उसकी अच्छी पहचान थी.

उसकी मौत की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं. ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन