गया जी : शेरघाटी के एसएमएसजी कॉलेज में ABVP सदस्यता अभियान शुरू, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुड़े

Updated:
विज्ञापन
एबीवीपी का सदस्यता अभियान | Prabhat Khabar Network

एबीवीपी का सदस्यता अभियान | Prabhat Khabar Network

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बोधगया की शेरघाटी नगर इकाई के तहत एसएमएसजी कॉलेज में अपना सदस्यता अभियान शुरू किया है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिषद की सदस्यता लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बोधगया की शेरघाटी नगर इकाई की ओर से सोमवार को एसएमएसजी कॉलेज, शेरघाटी में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर आयोजित सदस्यता उद्घाटन कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की.

जिला सदस्यता प्रमुख अमन मिश्रा का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सदस्यता प्रमुख अमन मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं छात्र हितों के लिए समर्पित विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है. उन्होंने विद्यार्थियों से संगठन की विचारधारा एवं सेवा कार्यों से जुड़कर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

नवसदस्यों का स्वागत और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

छात्र रंजन ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिषद की सदस्यता लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया. परिषद की ओर से सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया गया कि वे छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे.

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि सिंह, चंदन सिंह, विकास, निरंजन, बिट्टू, पवन, मंतोष, रवि कुमार, मुन्ना सहित अनेक परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन