शेरघाटी नगर पर्षद कर्मियों ने ईओ डॉ. विमल कुमार को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, अनिश्चितकालीन अवकाश पर बैठे

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

शेरघाटी में नगर पर्षद अधिकारी डॉ. विमल कुमार की हत्या के विरोध में कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी और सुरक्षा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की।

विज्ञापन

डेहरी-डालमियानगर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार की हत्या के विरोध में सोमवार को शेरघाटी में नगर पर्षद कर्मियों और नगरवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान दिवंगत अधिकारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह बेरहमी से डॉ. विमल कुमार की हत्या की गई, वह अत्यंत निंदनीय और दुखद है. उन्होंने घटना को सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. साथ ही कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अधिकारी और कर्मचारी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में निष्पक्ष और निर्भय होकर कार्य करना कठिन हो गया है. कर्मियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई तथा नगर निकाय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

उन्होंने घोषणा की कि जब तक सुरक्षा व्यवस्था बहाल नहीं होती, तब तक नगर प्रशासन के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.

सभा के दौरान "न्याय और सुरक्षा हमारा अधिकार" तथा "एकजुट हो, आवाज बुलंद करें" जैसे नारों के साथ न्याय की मांग उठाई गई. कार्यक्रम में स्वच्छता पदाधिकारी सुमित सौरभ, दीनानाथ पांडेय, विजेंद्र कुमार, अतुलित कुमार, चंदन कुमार, अजीत सिंह, उदय पासवान सहित अन्य कर्मी एवं नगरवासी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन