जगन्नाथ उच्च विद्यालय के संस्थापक प्रधानाध्यापक की मनी पुण्यतिथि
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 01 Apr 2025 8:46 PM
जगन्नाथ उच्च विद्यालय के संस्थापक प्रधानाध्यापक एवं कवि रहे सच्चिदानंद श्याम की दूसरी पुण्यतिथि जगन्नाथ उच्च विद्यालय जुरी बांकेबाजार सभा भवन में मंगलवार को समारोह पूर्वक आयोजित की गयी.
बांकेबाजार. जगन्नाथ उच्च विद्यालय के संस्थापक प्रधानाध्यापक एवं कवि रहे सच्चिदानंद श्याम की दूसरी पुण्यतिथि जगन्नाथ उच्च विद्यालय जुरी बांकेबाजार सभा भवन में मंगलवार को समारोह पूर्वक आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवनंदन सिंह विक्रम ने की. इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ उनके शिष्य रह चुके सैकड़ों की संख्या सरकारी कर्मी, समाजवादी चिंतक हैं. सर्व प्रथम उनकी पत्नी श्यामा रानी, पुत्रवधू एवं उनके पुत्र द्वारा द्वीप जलाकर पुष्पांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. तत्पश्चात मौके पर उपस्थित पूर्व विधान पार्षद सह भाजपा नेता उपेंद्र प्रसाद समारोह के संबोधित करते हुए कहा कि सच्चिदानंद श्याम एक संस्थापक प्रधानाध्यापक के रूप में शैक्षणिक विकास के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़कर हिस्सा लिया था. उन्होंने जगन्नाथ उच्च विद्यालय को आधुनिक गुरुकुल के रूप में शुरुआत की. समारोह को देवनंदन प्रसाद यादव, पूर्व विधान पार्षद डॉ उपेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद अधिवक्ता, शिवशंकर सिंह, राजकिशोर प्रसाद, गजेश प्रसाद गुंजन सहित अनेकों लोग उनकी जीवनी एवं समर्पण पर चर्चा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










